रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब कमजोर नहीं है, हम अपने हथियार खुद बना रहे हैं और उत्तर प्रदेश इसमें नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि यही सोच और मेहनत देश को मजबूत बनाती है और इसी रास्ते पर आज हमारी सरकार चल रही हैराजनाथ सिंह ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि जो उत्तर प्रदेश किसी जमाने में बीमारू राज्य कहा जाता था तथा जिसकी पहचान को गुंडाराज और अपराध से जोड़कर देखा जाता था, आज उसी राज्य में आए दिन उद्योग स्थापित हो रहे हैं। राजनाथ सिंह आज राजधानी लखनऊ…
Author: admin
https://qaumipatrika.in/wp-content/uploads/2026/01/QAUMI-HINDI-09-01-2026.pdf
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह वार्षिक “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ परीक्षाओं के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह परीक्षा योद्धाओं से ऐसे सवाल और अनुभव सुनने के लिए उत्सुक हैं, जो दूसरों को प्रेरित कर सकें। उन्होंने कहा, “दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं और इस साल की परीक्षा पे चर्चा भी।” प्रधानमंत्री ने कहा, “परीक्षाओं के विभिन्न पहलुओं पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं,…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को जामा मस्जिद इलाके और उसके आसपास के निर्माण का व्यापक सर्वेक्षण करने तथा इस दौरान मिलने वाले किसी भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने नागरिक निकाय को दो महीने के भीतर सर्वेक्षण पूरा करने का आदेश दिया।आदेश में कहा गया कि अगर एमसीडी को कोई अनधिकृत निर्माण मिलता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाये। पीठ ने जनहित याचिका (पीआईएल) का निपटारा करते हुए कहा, “हम एमसीडी के अपीलीय अधिकारियों को इस…
अदालत के आदेश के बाद संचालित अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान बुधवार तड़के मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट में झड़पें और पथराव की घटना के मद्देनजर वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इलाके में फिलहाल शांति है। बुधवार तड़के झड़पें उस समय हुईं जब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत माता के उन असंख्य सपूतों को स्मरण करने का पर्व है, जिन्होंने कभी अपने सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता नहीं किया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जय सोमनाथ! सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की आज से शुरुआत हो रही है।एक हजार वर्ष पूर्व, जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर ने अपने इतिहास का पहला आक्रमण झेला था। साल 1026 का आक्रमण और उसके बाद हुए अनेक हमले भी हमारी शाश्वत आस्था को डिगा नहीं सके। बल्कि इनसे भारत की सांस्कृतिक एकता की भावना और…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी यहां आई-पीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर तलाश अभियान के दौरान तृणमूल कांग्रेस की हार्ड डिस्क, आंतरिक दस्तावेज और संवेदनशील संगठनात्मक डाटा जब्त करने का प्रयास कर रहे थे। बनर्जी ने जैन के आवास पर हुई छापेमारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित और असंवैधानिक बताया। आई-पीएसी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आईटी सेल की जिम्मेदारी भी संभालता है। बनर्जी ने जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास से बाहर निकलने के बाद ये आरोप लगाए, जहां बृहस्पतिवार सुबह से ही तलाश अभियान जारी है।…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को कहा कि विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन ग्रामीण कार्यक्रम (जी राम जी) विधेयक भ्रष्टावार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है। पंकज चौधरी ने कहा कि इससे पहले मनरेगा में काफी त्रुटियाँ थीं। जी राम जी बिल के अनुसार कानूनी रूप से 125 दिन का काम मिलेगा। काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है। भुगतान की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। अगले पाँच वर्षों में इस योजना के तहत आठ लाख…
https://qaumipatrika.in/wp-content/uploads/2026/01/QAUMI-HINDI-08-01-2026.pdf
