lhttps://qaumipatrika.in/wp-content/uploads/2025/12/QAUMI-HINDI-24-12-2025.pdf
Author: admin
भिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘इक्कीस’ में उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें हर दृश्य मुकम्मल है। ‘इक्कीस’ में, 24 साल के नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे।उनकी बहादुरी और बलिदान के लिए, उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था, जिसके बाद वह उस समय भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के सैनिक…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करते हुए कई वेबसाइट और ऑनलाइन मंचों पर उनकी सहमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए उनके नाम या छवियों का अवैध रूप से उपयोग करने पर रोक लगाई। न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोरा ने कई आरोपियों को कृत्रिम मेधा और डीपफेक तकनीक के माध्यम से गावस्कर के व्यक्तित्व का उपयोग करने से भी रोका और इंटरनेट पर अपलोड की गई कुछ अश्लील सामग्री को हटाने का आदेश दिया।उच्च न्यायालय ने कहा कि आपत्तिजनक सामग्री को यूआरएल वेबसाइटों द्वारा 72 घंटों के भीतर हटा…
उत्तराखंड के हरिद्वार जिला स्थित रोशनाबाद के योगस्थली खेल परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हुआ। न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक चार स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग दो लाख खिलाड़ी शिरकत करेंगे और चैंपियन बनने वाले को पांच लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जायगी। राज्य की खेल एवं युवा मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने ट्रॉफी का अनावरण और मशाल को प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि इस बार कुल 26 खेल स्पर्धाएं रखी गई हैं, जिनमें आधुनिक खेलों के साथ परंपरागत खेलों को भी शामिल किया गया है।…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चौधरी चरण सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन गांवों, गरीबों, वंचितों और किसानों के कल्याण तथा समृद्धि के लिए समर्पित कर दिया। योगी किसान दिवस के रूप में मनाई जाने वाली चरण सिंह की जयंती पर किसान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘‘डबल इंजन सरकार’’ किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने और भारत रत्न से सम्मानित किसान नेता के आदर्शों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। योगी ने सिंह की 123वीं…
https://qaumipatrika.in/wp-content/uploads/2025/12/QAUMI-HINDI-20-12-2025.pdf
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओमान की अपनी “महत्वपूर्ण” यात्रा समाप्त करके बृहस्पतिवार को स्वदेश रवाना हुए। उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। ओमान के रक्षा मामलों के उपप्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने मोदी को विदा किया और विदाई के समय ‘नमस्ते’ किया। बुधवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से भी बातचीत की और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) का उल्लेख करते हुए पोस्ट किया, ‘‘इस यात्रा…
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर प्रदेश सरकार उन्हें एक भावपूर्ण, अर्थपूर्ण और जनभागीदारी आधारित श्रद्धांजलि देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 25 दिसंबर को पूरे प्रदेश में विशेष और व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से अटल जी के स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल, सड़कें, बाजार, सरकारी भवन, शिक्षण संस्थान और ग्राम पंचायत परिसर विशेष रूप से चिन्हित किए गए हैं, जहां साफ-सफाई के साथ स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां भी होंगी।…
। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया और इस दिवस को उन्होंने भारत की राष्ट्रीय यात्रा का एक निर्णायक अध्याय बताया। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोवा मुक्ति दिवस हमें हमारी राष्ट्रीय यात्रा के एक निर्णायक अध्याय की याद दिलाता है। हम उन लोगों के अदम्य साहस को याद करते हैं जिन्होंने अन्याय के आगे झुकने से इनकार कर दिया और साहस व दृढ़ विश्वास के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया।’’उन्होंने कहा, ‘‘गोवा के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करते हुए उनके बलिदान हमें…
