Author: admin

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की बिकवाली के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 82.95 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.94 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 82.93 से 82.95 के सीमित दायरे में रहा। खबर लिखे जाने तक रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.95 पर कारोबार कर रहा था, जो सोमवार के बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट को दर्शाता है। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर…

Read More

कप्तान हीदर नाइट की 63 रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 27 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-0 से बढ़त बना ली है। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले ही ओवर में इजी गेज का विकेट गंवा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सकी। इसके बाद कप्तान सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। जॉर्जिया प्लिमर ने 21 रन…

Read More

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि देश बदलाव चाहता है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की गारंटी का वही हश्र होने जा रहा है जो 2004 में ‘इंडिया शाइनिंग’ (भारत उदय) नारे का हुआ था। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र को घर-घर तक ले जाना होगा। कार्य समिति की बैठक घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी इस लोकसभा चुनाव में जो वादे करने जा रही है, उन्हें वह पूरा…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र ने नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 के कार्यान्वयन पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाले आवेदनों पर जवाब दाखिल करने के लिए मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से समय मांगा। मामले में केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ से कहा कि उन्हें 20 आवेदनों पर जवाब देने के लिए कुछ समय चाहिए। इन आवेदनों में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं का शीर्ष अदालत द्वारा निपटारा किए जाने तक संबंधित नियमों पर रोक लगाने…

Read More

बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित महानगर क्षेत्र बन गया है जबकि दिल्ली को सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले राजधानी शहर के रूप में दर्ज किया गया है। एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।स्विट्जरलैंड के संगठन ‘आईक्यूएयर’ की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के अनुसार, औसतन वार्षिक 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की पीएम2.5 सांद्रता के साथ भारत 2023 में 134 देशों में से तीसरा सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश रहा। उससे पहले बांग्लादेश (79.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) और पाकिस्तान (73.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) रहे। भारत 2022 में औसतन 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की…

Read More

मद्रास उच्च न्यायालय ने लोकसभा चुनाव से पहले अन्नाद्रमुक के अपदस्थ नेता ओ.पन्नीरसेल्वम को पार्टी के झंडे, ‘दो पत्तियों’ के प्रतीक और आधिकारिक लेटर हेड का उपयोग करने पर रोक लगा दी है।न्यायमूर्ति एन.सतीश कुमार ने एक और अंतरिम निषेधाज्ञा पारित करते हुए, पन्नीरसेल्वम को अन्नाद्रमुक के समन्वयक या प्राथमिक सदस्य होने का दावा करने से भी रोक दिया, जहां से उन्हें एक सर्वसम्मत प्रस्ताव के माध्यम से पार्टी की सामान्य परिषद की बैठक में निष्कासित कर दिया गया था।न्यायाधीश ने उन्हें अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी के कामकाज में हस्तक्षेप करने से भी रोक दिया, जब तक कि निष्कासित…

Read More

तुर्किये में शीर्ष स्तर की घरेलू फुटबॉल में ट्रैब्जोनस्पोर क्लब के प्रशंसकों ने हार के बाद मैदान पर हमला बोल दिया और मेहमान टीम फेनेरबाश के खिलाड़ियों के साथ हिंसक झड़प में उलझ गये।  ‘तुर्किये सुपरलीग’ मैच में रविवार को फेनेरबाश के खिलाड़ियों ने जैसे ही ट्रैब्जोनस्पोर पर 3-2 की जीत का जश्न मनाना शुरू किया, घरेलू टीम के प्रशंसक मैदान पर आ गये। सरकारी अनादोलू एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार फेनेरबाश के खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच इसके बाद हिंसक झड़प शुरू हो गयी। इस बीच सुरक्षा कर्मचारियों ने  खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम तक पहुंचाने में मदद की। गृह…

Read More

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डू प्लेसी का कहना है कि विराट कोहली अपनी ऊर्जा से टीम के प्रत्येक सदस्य को स्फूर्ति से भर देते हैं जो मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन का राज है। डुप्लेसी मैदान के बाहर भी इस भारतीय सुपरस्टार से काफी प्रभावित हैं क्योंकि दोनों की पसंद मिलती जुलती है। कोहली ने 2021 सत्र के अंत में कप्तानी से हटने का फैसला किया था जिसके बाद फाफ डू प्लेसी को टीम की अगुवाई की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उन्होंने कहा कि कोहली के साथ बल्लेबाजी करने का अनुभव अविश्वसनीय होता है।फाफ डू प्लेसी ने ‘स्टार…

Read More