Author: admin

बुधवार की सुबह आगरा को मेट्रो की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से हरी झंडी दिखाकर वर्चुअली इसकी शुरुआत की। इस दौरान आगरा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। ताजमहल भूमिगत स्टेशन से इसकी शुरुआत हुई। सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन से सात मिनट का सफर भी किया। वे ताजमहल स्टेशन से ताज ईस्ट गेट स्टेशन तक गए।आगरा मेट्रो में पहले दिन आमंत्रित अतिथियों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी सफर किया। बच्चे खासे उत्साहित दिखे। इससे पहले पुरोहित ने पूजा अनुष्ठान करके मेट्रो पर शुभ का प्रतीक स्वास्तिक चिन्ह बनाया। साथ ही मेट्रो…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के लिए 66 नई इमारतों व 77 नए भूखंडों को मंजूरी दी है। इससे पुराने या किराये के भवनों से संचालित हो रहे कम से कम 15 थानों और 12 चौकियों को जल्द ही नयी इमारतें मिलेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार की खातिर उठाए गए कदम के तहत आतंकवाद-रोधी इकाई के लिए एक समर्पित मुख्यालय और कई नए आवासीय परिसरों सहित 66 नयी इमारतों का निर्माण किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के लिए बुनियादी ढांचे की योजना के हिस्से के…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचे श्री गांधी ने अपरान्ह महाकाल भगवान के दर्शन कर पूजा की। इस दौरान वे केसरिया दुपट्टा गले में धारण किए हुए थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। पटवारी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि राहुल ने बाबा महाकाल के दरबार में पूजा अर्चन कर देशवासियों की खुशहाली के लिए…

Read More

किलियन एम्बाप्पे के दो गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने रीयाल सोेसिडाड को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पीएसजी की जीत में दोनों गोल एमबापे ने किए जिससे उनकी टीम कुल 4-1 के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही।पीएसजी ने पहले दौर का मैच 2-0 से जीता था और उसमें भी एमबापे ने एक गोल किया था। एमबापे पहले ही कह चुके हैं कि पीएसजी के साथ यह उनका अंतिम सत्र होगा। पीएसजी ने अभी तक चैंपियंस लीग का खिताब नहीं जीता है। वह 2020 में उपविजेता…

Read More

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर नया इतिहास रचा। गेंद की रफ्तार नापने वाली मशीन ‘स्पीड गन’ के आने के बाद यह पहला अवसर है जबकि महिला क्रिकेट में किसी गेंदबाज ने 130 किमी से अधिक की रफ्तार से गेंद की। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए इस्माइल ने यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान 132.1 किमी (80.08 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद करके नया रिकॉर्ड बनाया। महिला क्रिकेट की यह सबसे तेज गेंद ऑस्ट्रेलिया की पूर्व…

Read More

नई दिल्ली। किसानों के विरोध-प्रदर्शन के कारण बुधवार को मोटर चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस ने यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों के इकट्ठा होने से सुबह से ही भारी जाम लगने लगा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस बल टिकरी, सिंघु और गाजीपुर सीमाओं के साथ-साथ रेलवे, मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखेगा। एक अधिकारी ने बताया, ”हमने तीनों सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि हमने कोई सीमा या मार्ग को बंद नहीं किया है लेकिन वाहनों की जांच की जाएगी।” पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली)…

Read More

*चंडीगढ़, (संजय अरोड़ा) चंडीगढ़ सेक्टर 23 में जंज घर के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से, शहर के मेयर कुलदीप कुमार ने रुपये की लागत से नवीकरण कार्य शुरू कर दिया है। सुश्री अनिंदिता मित्रा, आईएएस, नगर आयुक्त, श्री की उपस्थिति में 2 करोड़ रु. दमन प्रीत सिंह, क्षेत्र पार्षद, अन्य पार्षद, एमसीसी के अधिकारी और क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति। सभा को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि सिविल कार्य मुख्य डाइनिंग हॉल, गलियारों, कमरों और रसोई क्षेत्र में फर्श को नया स्वरूप देने पर केंद्रित होगा। इसके अतिरिक्त, आम जनता की सुविधा में सुधार के…

Read More

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ को झटका देते हुए, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा नगर निगम से उनकी पार्टी के सात पार्षद लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। पार्षदों ने मंगलवार देर शाम राजधानी भोपाल में राज्य के शहरी विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आवास पर अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का नारा लगाया। भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्षद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित हैं। छिंदवाड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ…

Read More

चंडीगढ़, (संजय अरोड़ा) पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के लिए प्रति एकड़ कम से कम 40000 मुआवजा देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। कई जगह 100% तक खराबा हुआ है। ऐसे में किसानों को इस नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत मुआवजे की जरूरत है। सरकार को जल्द गिरदावरी करवा के उन्हें आर्थिक मदद देनी चाहिए। पहले भी सरकार द्वारा घोषित राशि में से 422 करोड़ रूपया मुआवजा बकाया है। उसका भुगतान भी जल्द…

Read More

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश में अनेक मेट्रो परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिसमें कोलकाता में पानी के अंदर देश की पहली मेट्रो लाइन भी शामिल है। कोलकाता मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर में 4,965 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड का मोदी ने उद्घाटन किया जो ‘किसी भी बड़ी नदी के नीचे देश की पहली परिवहन सुरंग’ है। इस खंड में बना हावड़ा मेट्रो स्टेशन, देश का सबसे गहराई में स्थित स्टेशन भी होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूल के छात्रों के साथ एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक मेट्रो की यात्रा की।…

Read More