निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने रविवार को कहा कि विधेयकों की मंजूरी के वास्ते राज्यपालों और राष्ट्रपति के लिए समयसीमा की व्यवस्था को समाप्त करने का उच्चतम न्यायालय का निर्णय एक संतुलित फैसला है, क्योंकि संविधान इसकी अनुमति नहीं देता, लेकिन राज्यपाल भी विधेयकों को अनिश्चितकाल तक रोककर नहीं रख सकते। अपने सरकारी आवास पर मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि संविधान शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत पर आधारित है और जहां समय-सीमा का उल्लेख नहीं है, वहां अदालत अपने स्तर पर समय-सीमा तय नहीं कर सकती। न्यायमूर्ति 23 नवंबर (रविवार) को सेवानिवृत हो रहे…
Author: admin
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार को भारत लौट आए। मोदी वहां जी20 और आईबीएसए बैठकों में शामिल हुए थे। जी20 शिखर सम्मेलन में मोदी ने कृत्रिम मेधा (एआई) के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक वैश्विक समझौते का आह्वान किया और कहा कि महत्वपूर्ण तकनीकों को वित्त-केंद्रित होने के बजाय मानव केंद्रित होना चाहिए।प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) के त्रिपक्षीय मंच को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि वैश्विक संस्था में बदलाव अब विकल्प नहीं, बल्कि…
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में न्यायमूर्ति सूर्यकांत को शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली। न्यायमूर्ति सूर्यकांत को न्यायमूर्ति बी आर गवई के स्थान पर न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति गवई रविवार को सेवानिवृत्त हो गए।न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 30 अक्टूबर को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वह लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे। वह नौ फरवरी 2027 को 65 वर्ष की उम्र होने पर यह पद छोड़ देंगे। उपराष्ट्रपति…
श्री राम मंदिर के भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने वाले अति विशिष्ट अतिथियों के लिए जलपान और खानपान का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। सबसे खास इंतजाम पीएम नरेंद्र मोदी के लिए है। उनकी व्यवस्था कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है। पीएम मोदी व पीएमओ के लिए 50 प्रकार के खाद्य और पेय पदार्थों की व्यवस्था है। इनमें 33 प्रकार के केवल वेलकम ड्रिंक्स होंगे। इसमें कई विशिष्ट पेय शामिल किए गए हैं। पीएम की खाद्य सामग्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चॉपर में लोड होकर साकेत महाविद्यालय तक आएगी। खास यह भी है कि पीएम मोदी…
विवाह पंचमी तिथि पर 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दिन रामलला और प्रथम तल पर विराजमान राजा राम और माता सीता भी स्वर्ण जड़ित पीताम्बरी वस्त्र धारण करेंगे। जिसे तैयार कर मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने तैयार कर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार रामदरबार की आरती उतरेंगे।मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया भगवान के वस्त्र पीतांबर है। जिसे सोने के धागो से पिरोए गए है। और यह पूरा कार्य दक्षिण भारत की शैली पर तैयार कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह वस्त्र एक वर्ष…
बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया है। कई दिनों से एक्टर का इलाज कर चल रहा था। 10 नवंबर 2025 को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के प्रतिष्ठित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इस खबर ने न सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया।
दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए और भारत ने कुलदीप यादव की अगुवाई में आखिरी सत्र में चार विकेट लेकर दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शनिवार को यहां अच्छी वापसी की। भारत ने पहले दो सत्र में एक-एक विकेट लिया लेकिन तीसरे सत्र में वापसी करके उसने पहले दिन दोनों टीम का पलड़ा बराबरी पर रखा। राब रोशनी के कारण जब 81.5 ओवर में दिन का खेल समाप्त किया गया तब दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 247 रन बनाए थे। पिच से अभी बहुत अधिक…
अडानी समूह भारतीय उपमहाद्वीप – विशेषकर भारत – के इतिहास, यहां की संस्कृति और विरासत (इंडोलॉजी) के अध्ययन के लिए काम करने वाले विद्वानों और प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञों को 100 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने शुक्रवार को अडानी वैश्विक इंडोलॉजी सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत नॉलेज ग्राफ बनाने और इंडोलॉजी मिशन में काम करने वाले विद्वानों और विशेषज्ञों के लिए वित्तीय प्रतिबद्धता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बच्चे अपने देश के बारे में जानने के लिए न तो किताबों के पन्ने पलटेंगे और न ही किसी…
