प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत करेंगे और राज्य भर की 75 लाख महिलाओं में से प्रत्येक के बैंक खाते में 10,000 रुपये स्थानांतरित करेंगे। इसके तहत कुल 7,500 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को ‘आत्मनिर्भर’ बनाना है और उन्हें स्वरोजगार तथा रोजगार के साधनों के माध्यम से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि यह योजना सार्वभौमिक प्रकृति की है, जिसके अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे अपनी पसंद के रोजगार या आजीविका…
Author: admin
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बैठक की। यह जानकारी एक विश्वसनीय स्रोत के हवाले से सामने आई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि इस मुलाकात में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और करीब एक घंटे 20 मिनट तक चली। यह बैठक निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से शुरू हुई, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रम्प कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद पत्रकारों…
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एक्सपो मार्ट से नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह व्यापार मेला 25 से 29 सितंबर तक चलेगा और इसका उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जहां उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया।भारत सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन नीति के तहत नोएडा क्षेत्र में सात इलेक्ट्रिक बसें पंजीकृत की गई हैं। ये बसें नोएडा से हरिद्वार, देहरादून और आगरा के लिए चलेंगी। खास बात यह है कि नोएडा से हरिद्वार और देहरादून के लिए अभी तक कोई…
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क संबंधी चिंताओं और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख ने भी घरेलू शेयर बाजारों में मंदी के रुख को और बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 329.66 अंक की गिरावट के साथ 80,830.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 105.7 अंक फिसलकर 24,785.15 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक…
मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसकी असलियत उजागर की। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान न केवल अपने ही लोगों पर हमले कर रहा है, बल्कि संयुक्त राष्ट्र के मंच का दुरुपयोग करके भारत पर बेबुनियाद इल्जाम भी लगा रहा है।भारत का यह बयान तब आया, जब खैबर पख्तूनख्वा के तिराह घाटी में पाकिस्तानी वायु सेना के कथित हवाई हमलों की खबरें सामने आईं। इन हमलों में कम से कम 24 लोग मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस क्षेत्र…
कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुधवार को शुरू हुई, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा के साथ ही “वोट चोरी” और कुछ अन्य विषयों से जुड़ी रणनीति पर चर्चा होगी। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बिहार में हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जयराम रमेश, सचिन पायलट और कई अन्य नेता शामिल हैं।विस्तारित कार्य समिति की बैठक में स्थायी आमंत्रित…
उत्तर प्रदेश स्थित ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में होने वाले उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के आयोजन के लिए लगातार राज्य मंत्री एवं कई वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं जिसके क्रम में आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने व्यापार संबंधी जानकारी साझा की। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित किया जा रहा है प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।यूपी में लंबे समय तक चले कांग्रेस और सपा और बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश को लोग मजाक बनाते थे, बीमारू राज्य कहते थे, उल्टा…
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल अगले साल मई तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। शीर्ष सैन्य अधिकारी के रूप में जनरल चौहान का वर्तमान कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला था।रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने जनरल चौहान के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान की है जो अगले वर्ष 30 मई तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो जारी रहेगा। वह 30 सितंबर, 2022 से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं।
भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। अगली पीढ़ी की यह मिसाइल 2 हजार किमी तक की मारक क्षमता के लिए डिज़ाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया अपनी तरह का यह पहला प्रक्षेपण बिना किसी अतिरिक्त प्रणाली के रेल नेटवर्क पर कार्य करने की क्षमता रखता है। बता दें कि परीक्षण ओडिशा…
