धमतरी । जिले से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार को एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के ठिकानों से जवानों ने 38 लाख रुपए नकद बरामद किए है। इसके साथ ही कई विस्फोटक सामग्री भी जब्त किया है। गरियाबंद पुलिस और धमतरी DRG की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ गरियाबंद और ओडिशा बार्डर पर स्थित ग्राम पोंडी के करीब हुआ है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस और धमतरी DRG की एक संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान दोनों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों को हावी होते देख नक्सली मौके से भाग निकले। मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के द्वारा डंप किए हुए 38 लाख रुपए जब्त किए हैं। इसके साथ ही 31 डेटोनेटर, 23 UBGL लांचर, कारतूस, नक्सली साहित्य और भारी मात्रा में राशन समाग्री बरामद किया है।
Trending
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद

