कनिका सिवाच के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में उरुग्वे को 3-2 से हराया। भारत के इस रोमांचक मुकाबले में कनिका (46वां और 50वां मिनट) के अलावा सोनम (21वां) ने गोल किये। उरुग्वे के लिए मिलाग्रोस सेगल (तीसरा) और अगस्टिना मैरी (24वां) ने गोल किए। उरुग्वे ने तीसरे मिनट में ही सेगल के पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त हासिल कर ली। सोनम ने दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलायी। इसके तीन मिनट के बाद ही मैरी ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर उरुग्वे को फिर से बढ़त दिला दी। भारत ने आखिरी क्वार्टर में चार मिनट के अंदर कनिका के दो गोल से वापसी की। कनिका ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और फिर मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिला दी जो आखिर तक कायम रही। भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को मेजबान अर्जेंटीना से होगा।
Trending
- आईआईटी खड़गपुर के समारोह में बोले पीएम मोदी, ‘तब आजादी का सपना था, आज फ्यूचर बनाने का अवसर’
- CM Yogi Mother Death: मंत्रोच्चारण के साथ दी जा रही अंतिम विदाई, पंचत्तव में हुईं विलीन
- Amritsar: दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव पहुंचे सांसद अमृतपाल सिंह, कोर्ट से मिली 3 घंटे की अनुमति
- BYD ने लॉन्च की गजब के फीचर्स वाली दमदार SUV, जानें कीमत और खासियत
- Bihar Ganga Bridges: नीतीश सेतु के बाद गंगा नदी पर बन रहे चार नए पुल अगले वर्ष होंगे तैयार, पटना में पथ निर्माण विभाग ने तय की नई समय-सीमा
- Qaumi Patrika Hindi, 21 November 2026
- MSME उद्यमियों से PM मोदी की अपील- आत्मनिर्भरता को दें बढ़ावा, हर फैसले में हो ‘इंडिया फर्स्ट’
- PM मोदी ने पंकज चौधरी को जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, योगी समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

