लबर्न। युवा सैम कोंस्टस को भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों के लिए शुक्रवार को आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया, जबकि सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को जगह नहीं मिल सकी है। उन्नीस वर्ष के कोंस्टास पिछले 70 साल में ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा टेस्ट बल्लेबाज होंगे। पहले तीन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के शीर्षक्रम खासकर मैकस्वीनी के खराब प्रदर्शन के बाद कोंस्टास को टीम में जगह मिली। पर्थ में पहले टेस्ट में पदार्पण करने वाले 25 वर्ष के मैकस्वीनी एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके और छह पारियों में 10, 0, 39, नाबाद 10, नौ और चार स्कोर किया। वहीं कोंस्टास ने न्यू साउथवेल्स के लिये शेफील्ड शील्ड के दो मैचों में शतक जमाया । भारत ए के खिलाफ एमसीजी पर मैच में उन्होंने नाबाद 73 रन बनाये जबकि कैनबरा में भारत के खिलाफ प्रधानमंत्री एकादश के लिये गुलाबी गेंद के मैच में 107 रन की पारी खेली।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 24 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026

