भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे कड़े तनाव के बावजूद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में एक छोटी-सी मुलाकात ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक के बीच हुआ हैंडशेक अब पाकिस्तानी मीडिया और नेताओं के लिए ‘बड़ी जीत’ बन गया है।31 दिसंबर 2025 को ढाका में खालिदा जिया के राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान दोनों नेता मौजूद थे। पाकिस्तानी पक्ष का दावा है कि जयशंकर खुद चलकर सादिक के पास आए और हाथ मिलाया। पाक नेशनल असेंबली सचिवालय की प्रेस रिलीज में कहा गया कि वेटिंग रूम में अन्य देशों के प्रतिनिधि पहले से मौजूद थे, जयशंकर ने सभी से अभिवादन किया और फिर सादिक से जानबूझकर मुलाकात की।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

