अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद आए तेल संकट के कारण एयरलाइंस ने विदेशी यात्रा का किराया कई गुना बढ़ा दिया है जिससे खाड़ी देशों में रहने वाले हजारों लोग अपने घर छुट्टी पर नहीं आ पा रहे हैं और जो लोग तीन चार महीने पहले कानपुर आए हैं, वह वापस नहीं जा पा रहे हैं।बताते चलें कि हजारों लोग गर्मी में बच्चों की छुट्टी के चलते आते हैं ताकि अपने परिवार के साथ दो माह सकून के पल बिता सकें लेकिन इस बार लोग किराया सुनते ही पसीना छोड़ रहे हैं और ये कह रहे हैं कि एक लाख रुपये लगाकर दो महीने के लिए आएं तो बच्चों को क्या खिलायेंगे, इससे अच्छा हम यहीं ठीक हैं।
Keep Reading
Add A Comment

