केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली (On-Screen Marking- OSM) को लेकर छात्रों की बढ़ती शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। अदालत ने कहा कि डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया में कुछ व्यवस्थित और लगातार बढ़ती समस्याएं सामने आ रही हैं, जिन पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा, “छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए।” इसके साथ ही अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस मामले में सहयोग देने और सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

