एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 20 अक्टूबर को एथलेटिक्स में दीप्ति जीवनजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 56.36 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और नया गेम्स रिकॉर्ड भी कायम किया।
यह दूसरे दिन भारत का पहला स्वर्ण पदक है। पेरिस पैरालंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता दीप्ति ने रेस की शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जापान की नीना कानो को दो सेकंड से ज्यादा के अंतर से पीछे छोड़ा।

