नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ दो अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म के निर्माता प्रियदर्शन हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ और ‘भागम भाग’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में साथ काम किया है।अक्षय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’ अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर फिल्म के रिलीज होने की तारीख वाला पोस्टर साझा किया और जानकारी दी कि यह फिल्म दो अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Trending
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद

