नेपाल में बाढ़ और आपदा के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने विदेशी सहयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा है कि नेपाल द्वारा विदेशी सहायता अस्वीकार किए जाने का प्रचार भ्रामक है। शुक्रवार को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री शाह ने बताया कि भारत, चीन और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ राहत एवं बचाव के लिए जरूरी सहयोग और सामग्री को लेकर लगातार समन्वय किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बचाव अभियान में हेलिकॉप्टरों की तैनाती करते समय हवाई सुरक्षा, भौगोलिक पहुंच और वास्तविक जरूरत को ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार को सरकार की ओर से किए गए प्रमुख कार्यों और प्रगति की जानकारी 20 बिंदुओं में साझा की।

