- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
Author: admin
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या शुक्रवार को एक विशेष अवसर की साक्षी बनी, जब मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम अपनी पत्नी वीना रामगुलाम और करीब 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री रामगुलाम ने सबसे पहले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में पत्नी के साथ विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर लोककल्याण की कामना की। वह भूटान के प्रधानमंत्री के बाद दूसरे राष्ट्राध्यक्ष बने, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। दोपहर करीब 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री अपनी पत्नी वीना रामगुलाम और 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सफल समापन की उम्मीद ने बाजारों को सकारात्मक दायरे में बने रहने में मदद की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 153.82 अंक चढ़कर 81,578.97 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 34.15 अंक बढ़कर 25,007.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, बजाज…
उच्चतम न्यायालय ने आगामी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। एक वकील ने न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया। पीठ ने कहा, ‘‘इसमें जल्दी क्या है? यह मैच है, इसे होने दीजिए। मैच इसी रविवार को है, क्या किया जा सकता है?’’ वकील ने दलील दी कि क्रिकेट मैच रविवार को है और यदि मामला शुक्रवार को सूचीबद्ध नहीं किया गया तो याचिका निरर्थक हो…
दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कम होकर 204.49 मीटर पर आ गया। कई दिनों तक यह चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर से ऊपर रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है और पूर्वानुमान के अनुसार नदी का जलस्तर और कम होगा। सुबह सात बजे जलस्तर 204.52 मीटर पर दर्ज किया गया था। इस महीने की शुरुआत में यमुना नदी का जलस्तर इस मानसून के मौसम में अपने चरम पर पहुंच गया था, जो निकासी के निशान से 207 मीटर ऊपर था, जिसके कारण…
पड़ोसी देश नेपाल की हिंसा के बाद वहां बदतर हालातों के बीच भारतीय सीमाओं पर भी खतरा भांपा जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां ने सचेत किया है कि नेपाल में ताजा संकट का फायदा उठाकर शरारती तत्व भारत के सीमावर्ती इलाकों में अशांति पैदा कर सकते हैं। बढ़ी सतर्कता रणनीति में 24 घंटे गश्त और एंट्री पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग की जा रही है। साथ ही 73 चेकपॉइंट्स हाई अलर्ट पर हैं।खासकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है। उत्तर प्रदेश के सात सीमावर्ती जिलों पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और…
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने के बाद बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन (67) ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल की।उन्होंने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराया। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि देश का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के परिणामस्वरूप राधाकृष्णन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचें। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।PM मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद कहा, भारत और मॉरीशस दो राष्ट्र हैं, लेकिन हमारे सपने और नियति एक हैं। इस वर्ष हम सर शिवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती मना रहे हैं। वे न केवल मॉरीशस के राष्ट्रपिता थे, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच अटूट सेतु के संस्थापक भी थे। उनकी जयंती हमें अपने संबंधों को नई…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
