Author: admin

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में उसकी पत्नी निकिता के परिवार वालों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। उक्त आदेश न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए पारित किया। मालूम हो कि मानव के ससुर नृपेंद्र कुमार शर्मा, सास पूनम शर्मा और दोनों सालियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में 6 मार्च को याचिका दाखिल की थी। इस पर बुधवार यानी 12 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मानव के पिता नरेंद्र शर्मा की ओर से अधिवक्ता…

Read More

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ‘स्पेडेक्स’ उपग्रहों को ‘डी-डॉक’ करने (अलग करने) का काम पूरा कर लिया है। इससे चंद्रमा की खोज, मानव अंतरिक्ष उड़ान और अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने जैसे भविष्य के मिशनों के लिए रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उपग्रहों की सफल ‘डी-डॉकिंग’ (अलग करने) की घोषणा की। सिंह ने कहा, ‘‘स्पेडेक्स उपग्रहों ने अविश्वसनीय रूप से ‘डी-डॉकिंग’ की प्रक्रिया को पूरा किया। इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, चंद्रयान 4 और गगनयान सहित भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन का…

Read More

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा साल 2024 में आयोजित की गई थी। बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर साझा की है।

Read More

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली, लेकिन व्यापार शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के बीच अत्यधिक अस्थिर वैश्विक रुझानों के कारण जल्द ही ये स्थिर हो गए। सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 289.83 अंक बढ़कर 74,392.15 पर पहुंच गया।

Read More

बॉलीवुड की आइकॉन और ग्लोबल सेंसेशन दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में लुई विटॉन के शो में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। लुई विटॉन की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते, दीपिका ने इस लग्जरी ब्रांड के एक्सक्लूसिव आउटफिट में जबरदस्त एलीगेंस और सोफिस्टिकेशन बिखेरा। आइफेल टावर के बैकड्रॉप में दीपिका का यह लुक किसी क्लासिक फैशन स्टेटमेंट से कम नहीं था। उन्होंने व्हाइट ओवरसाइज़्ड कोट के साथ ब्लैक हील्स और ग्लव्स पहने, बालों को खूबसूरती से स्कार्फ से बांधा और अपने लुक को रेट्रो टच देते हुए क्लासिक रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया

Read More

नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का मानना ​​है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रति आकर्षण स्वाभाविक है लेकिन युवा क्रिकेटरों को देश का प्रतिनिधित्व करने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उसके बाद चीजें स्वयं ही अनुकूल होती जाएंगी। पंत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे हालांकि उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला। उन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। पंत ने जिओ हॉटस्टार से कहा, बचपन से मेरा एक ही सपना था, भारत की तरफ से खेलना। मैंने कभी आईपीएल में खेलने के बारे में नहीं सोचा। मुझे लगता है कि लोग…

Read More

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि रोहित शर्मा अब भी दमदार खिलाड़ी हैं। वह 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप तक भारतीय टीम का नेतृत्व करना जारी रख सकते हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप को छोड़कर आईसीसी के बाकी टूर्नामेंट जीते हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम 2023 में घरेलू धरती पर खेले गए वनडे विश्व कप को जीतने के करीब पहुंची थी लेकिन फाइनल में उसे आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

Read More

मुंबई। हरमनप्रीत कौर की मुश्किल परिस्थितियों में आगे बढ़कर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता के कारण मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग चरण में सर्वाधिक 10 अंक लेकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए निगाहें भारत की कप्तान हरमनप्रीत और गुजरात जॉइंट्स की कप्तान एशले गार्डनर पर टिकी हैं। यह मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा और मुंबई इंडियंस की टीम…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बुधवार को यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने यह जानकारी दी। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि धनखड़ के स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हुआ है। इसके अनुसार उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों के कारण नौ मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था।एम्स-दिल्ली ने कहा, ‘‘एम्स में चिकित्सा टीम से आवश्यक देखभाल मिलने के बाद, उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ और 12 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’ उन्हें अगले कुछ दिन तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है।

Read More