- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को सुबह के कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की गई। विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजारों में तेजी और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह से भी बाजार को शुरुआती गिरावट से उबरने में मदद मिली।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर रहा। दोनों बाजारों ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर और निफ्टी 19.75 अंक चढ़कर 25,481.05…
कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा एक बार फिर किए जाने के बाद मंगलवार को सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे? पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि ट्रंप ने 59 दिनों में कम से कम 21वीं बार, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने के लिए मध्यस्थता का श्रेय स्वयं लिया है। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले 59 दिनों में कम से कम 21वीं बार राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने मई में चार…
श्रमिक संगठनों द्वारा घोषित भारत बंद से देश की कई आवश्यक सेवाओं पर असर पड़ सकता है। बुधवार, 9 जुलाई को, लगभग 25 करोड़ कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। यह हड़ताल 10 प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनके सहयोगी समूहों ने बुलाई है। संगठनों का दावा है कि सरकार की श्रमिकों, किसानों और देश के हितों के खिलाफ नीतियों के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है। इस हड़ताल से विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि बैंकिंग, बीमा, रेलवे और अन्य क्षेत्रों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के खिलाफ कुछ ‘‘आपत्तिजनक’’ शब्दों का इस्तेमाल करके उनका अपमान करने का आरोप लगाया और उनसे तथा उनकी पार्टी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। इससे एक दिन पहले खरगे ने छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के नामों का कथित तौर पर गलत उच्चारण किया था, लेकिन तुरंत ही अपनी गलती सुधार ली थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा था, ‘‘भाजपा…
धर्मांतरण के आरोपी जमालउद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गतिविधियों को राष्ट्र विरोधी बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जायेंगी और उन्हे ऐसी सजा दिलायी जायेगी जो समाज के लिये उदाहरण प्रस्तुत करेगा। सीएम योगी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया “ हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।”
भारत ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को रौंदते हुए बर्मिंघम में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने पहली बार बर्मिंघम में एजबेस्टन मैदान पर क्रिकेट टेस्ट मैच जीता है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड ने लीड्स में पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था। बर्मिंघम में शुभमन गिल की कप्तानी में टेस्ट जीतने वाली टीम इंडिया एशिया की पहली टीम भी बन गई है।
बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच 8,600 से अधिक तीर्थयात्री वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए सोमवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। अधिकारियों ने जानकारी दी। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा में अब तक 70,000 से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि 8,605 तीर्थयात्रियों के छठे जत्थे में 6,486 पुरुष, 1,826 महिलाएं, 42 बच्चे और 251 साधु-साध्वियां शामिल थे। यह जत्था 372 वाहनों में सवार होकर रविवार देर रात साढ़े तीन बजे और…
पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक हाजीपुर से दसूया की ओर जा रही एक मिनी बस सागरां गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस पर सवार सात यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। यह हादसा दसूहा में हाजीपुर रोड के पास सागरा अड्डा के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीमें मौके…
उच्चतम न्यायालय निर्वाचन आयोग के बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 10 जुलाई को सुनवाई करने के लिए सोमवार को राजी हो गया। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की ‘आंशिक कार्य दिवस’ पीठ ने कई याचिकाकर्ताओं की ओर से कपिल सिब्बल की अगुवाई में कई वरिष्ठ वकीलों की दलीलों को सुना और याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए राजी हुई। सिब्बल ने पीठ से इन याचिकाओं पर निर्वाचन आयोग को नोटिस देने का अनुरोध किया। न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा, ‘‘हम बृहस्पतिवार को इस पर सुनवाई करेंगे।’’ राष्ट्रीय…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
