Author: admin

उत्तर प्रदेश में कोडीन वाली कफ सिरप की अवैध तस्करी करने वाले सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राज्य के छह शहरों में इस सिंडिकेट के करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। लखनऊ में एसटीएफ के निलंबित सिपाही आलोक प्रताप सिंह की आलीशान कोठी पर भी छापा पड़ा है। नौकरी से बर्खास्त आलोक प्रताप सिंह इस सिंडिकेट का बड़ा खिलाड़ी है। लखनऊ के पॉश इलाके, सुशांत गोल्फ सिटी में उसकी आलीशान कोठी पर ईडी ने छापा मारा और कई चीजें अपने कब्जे में ली हैं। इसमें बैंक रिकॉर्ड, डिजिटल डिवाइस और हवाला…

Read More

भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आगामी जनगणना के लिए जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति 15 जनवरी 2026 तक पूरी करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी एक नवीनतम परिपत्र में दी गई है। परिपत्र के अनुसार, इस डेटा संग्रह कवायद के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक मुख्य जनगणना अधिकारी होंगे। इसमें कहा गया है कि लगभग 700-800 की आबादी के लिए एक प्रगणक को नियुक्त किया जाएगा और प्रत्येक छह प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक होगा। आपात स्थितियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षित प्रगणक और पर्यवेक्षक भी रखे जाएंगे। जनगणना नियम-1990 के नियम तीन के…

Read More

 केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में घुमंतु समुदाय के लोगों की संख्या करीब 15 करोड़ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है। लोकसभा में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि सन 2015 में इन समुदायों की समस्याओं की समाधान के लिए एक आयोग बनाया गया और इस आयोग ने 2017 में रिपोर्ट पेश की जिसमें घुमंतू तथा ऐसी ही जातियों के लोगों की जनसंख्या 15 करोड़ से अधिक बताई गई। उन्होंने कहा कि सरकार इन घुमंतू जातियों कर…

Read More

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को लोकसभा में दावा किया कि निर्वाचन आयोग के पास विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का कोई कानूनी आधार नहीं है और इस प्रक्रिया को बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने सदन में चुनाव सुधारों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए यह भी कहा कि 2023 के निर्वाचन कानून में बदलाव कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की चयन समिति में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और प्रधान न्यायाधीश को शामिल किया जाए, फिर से मतपत्रों से चुनाव कराए जाएं तथा चुनावों से पहले लोगों के खातों में नकदी भेजने के चलन पर अंकुश…

Read More

गोवा पुलिस ने नाइटक्लब अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी एवं क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ ‘इंटरपोलनाइटक्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी और घटना के बाद सौरभ तथा गौरव देश छोड़कर भाग गए थे। गोवा पुलिस ने सोमवार को बताया कि अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में शनिवार को यह घटना हुई थी और यह माना जा रहा है कि इसके मालिक सौरभ लूथरा तथा गौरव लूथरा घटना के कुछ घंटे बाद ही थाईलैंड के फुकेत भाग गए।  ब्लू नोटिस’ जारी करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)…

Read More

 संसद के शीतकालीन सत्र के सातवें दिन राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा आयोजित हुई। इस चर्चा की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें उन्होंने राष्ट्रगीत को राष्ट्रशक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की एकता, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रशक्ति का भाव है।

Read More

दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित भारतीय विद्यापीठ इंस्टिट्यूट में आयोजित एक भव्य समारोह में Avonleigh University ने एंग्री मैन व नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर राजेश चौहान और रजिस्ट्रार भावना धवन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जस्टिस रजनीश भटनागर, मजिस्ट्रेट रविंदर कुमार पाहुजा, प्रोफेसर डॉ. एम.एन. होंडा मौजूद रहे। जिन्होंने परमजीत सिंह पम्मा को डॉक्टरेट की उपाधि सौंपते हुए उनके लंबे समय से जारी सामाजिक योगदान की सराहना की। पम्मा इससे पहले भी कई…

Read More