Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की पटाखें फोड़ना भारी पड़ गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस संझान लेते हुए कई अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल अरविंद केजरीवाल को लेकर शुक्रवार सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो AAP पार्टी ने अपने नेता के बाहर आने की खुशी में सिविल लाइन स्थित उनके आवास के बाहर जमकर आतिशबाजी की। आप पार्टी के कार्यकर्ता जोश में यह बात भूल गए कि दिल्ली में पटाखे चलाना बैन है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने…
Author: admin
Mukesh Ambani An Argument with Anant and Radhika Merchant: अंबानी परिवार हमेशा से ही चर्चा में रहा है। इस समय वे सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं। अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की भव्य शादी पूरे शहर में चर्चा का विषय रही। उनकी शादी बेहद खूबसूरत थी और इस खास दिन पर पूरा बॉलीवुड मौजूद था। अंबानी परिवार के फंक्शन हमेशा ही बहुत भव्य और शाही होते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपने घर पर गणेश चतुर्थी का जश्न भी मनाया। इस बार भी करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कियारा आडवाणी, सारा अली खान, सलमान…
UP के मैनपुरी में बुखार से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शहर के मोहल्ला गोला बाजार में नानी के घर आए एक 2 साल के बालक की बुखार से मौत हो गई। 28 मरीजों को जिला हॉस्पिटल की इमरजेंसी में एडमिट कराया गया। 3 मरीज की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पिछले 1 सप्ताह में बुखार से 4 मरीजों की मौत हो गई है। 28 मरीजों को भर्ती कराया आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को महाराजा तेज सिंह जिला हॉस्पिटल में सुबह से ही मरीजों…
UP News: UP के मैनपुरी में शहर के ज्योंती रोड पर पर रहने वाली एक नव विवाहिता की शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मृत्यु हो गई।आपको बता दें कि ससुरालीजन शव को छोड़ कर फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। पुत्री की तबियत खराब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चिढरौआ निवासी विनोद कुमार ने पुत्री देवेश कुमारी की शादी 19…
,Kolkata:पुलिस ने बताया कि आज मध्य कोलकाता में एक कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति उस समय घायल हो गया जब उसने एक वस्तु उठाई थी और उसमें विस्फोट हो गया।घटना के बाद दोपहर 1.45 बजे मध्य कोलकाता के तलतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी घटना स्थल पर जांच करने गए। विस्फोट में कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति की कई उंगलियां उड़ गईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि ब्लोचमैन स्ट्रीट के प्रवेश द्वार पर एक बोरी मिली है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने इलाके को सील कर दिया है और बम निरोधक दस्ते को बुलाया है। बम निरोधक…
Bihar Police: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक साहसिक एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी ‘मकरा’ को धर दबोचा है, जिसके खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने एक नियमित चेकिंग अभियान के दौरान ‘मकरा’ को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और मकरा ने पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की। जानें पूरा मामला जानकारी के मुताबिक अपराधी बाइक पर सवार था और रुकने के आदेश के बावजूद नहीं रुका। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें ‘मकरा’ के पैर में गोली लगी।…
Delhi Bulldozer Action: शाहदरा के सीमापुरी इलाके में नगर निगम ने शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए कबाड़ी और फर्नीचर व्यापारियों द्वारा सड़क पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया। यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की गई, जिसमें बुलडोजर की सहायता से लगभग डेढ़ किलोमीटर तक फैले फुटपाथ और सड़क पर अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। नगर निगम की उत्तरी जोन टीम द्वारा इस कार्रवाई में भारी पुलिस बल तैनात था, जिससे विरोध करने वाले कबाड़ियों और फर्नीचर व्यापारियों को कड़ी प्रतिक्रिया मिली। निगम दस्ते ने मौके से एक ट्रक कबाड़ और एक ट्रक फर्नीचर जब्त…
Bettiah Student Died: बेतिया में शुक्रवार की शाम रील बनाने के दौरान नदी में डूबकर तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना नरकटियागंज के बसंतपुर स्थित करताहा नदी में हुई। मृतकों की पहचान सचिन कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। इधर, मौत के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रील बनाने का शौकीन था छात्र लोगों ने बताया कि तीन छात्र नदी में कूदकर रील बना रहे थे, जिसमें दो छात्र डूब गए। नदी में डूबने से दोनों छात्रों की मौत हो गई। डूबने की…
Politics News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नई जिम्मेदारी मिली है। अशोक गहलोत को नई जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर (Senior Observer) नियुक्त कर दिया है। शनिवार दोपहर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस मामले की जानकारी देते हुए पुष्टी की है। इस सूची में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल हैं।
Delhi NCR News: गाजियाबाद के लोनी इलाके की इंद्रापुरी कॉलोनी में एक जूस विक्रेता पर जूस में मूत्र मिलाकर ग्राहकों को परोसने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने खुशी जूस कॉर्नर के संचालक आमिर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि आमिर अपनी दुकान में मूत्र को एक केन में भरकर रखता था और जूस में मिलाकर ग्राहकों को पिलाता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आमिर को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने एक केन में मूत्र भरा हुआ पाया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।…
