नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध पार्श्वगायक पी. जयचंद्रन के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी। जयचंद्रन का 80 वर्ष की आयु में बृहस्पतिवार को केरल के त्रिशूर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पी. जयचंद्रन जी उत्कृष्ट आवाज के धनी थे, जिन्होंने भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को व्यक्त किया। विभिन्न भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’
Trending
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद

