बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को ऑडियो लिंक के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उनके बेटे और पूर्व सलाहकार सजीब वाजेद जॉय अमेरिका से ऑनलाइन जुड़े। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मां को भारत में पूरा सम्मान मिला है।
सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि भारत में उनकी मां की अच्छी तरह देखभाल की जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर ढाका की मौजूदा सरकार से कोई बातचीत नहीं हुई है।

