Author: admin

Bolivia Plane Crash: बोलीविया में एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 मालवाहक विमान नए छपे करेंसी को लेकर दूसरे देश जा रहा था लेकिन खराब मौसम होने के कारण विमान क्रैश होकर सड़क पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद आस-पास अफरातफरी का माहौल बन गया और हर तरफ चीख पुकार देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर लोगों में बिखरे नोट को लूटने की होड़ मच गई। लोगों की भीड़ इस भीषण हादसे के बाद भी मदद करने के बदले नोट बटोरने में लगे रहे। Bolivia…

Read More

Gold Silver Rate Today 28 Feb: सोने चांदी के भाव कुछ समय से भारी उतार चढ़ाव जारी है। ऐतिहासिक उछाल के बाद अब भाव टूट रहा है लेकिन कीमत फिर लोगों के लिए बड़ा झटका है। आज 28 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,61,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी के भाव में भी उठा पटक जारी है। होली से पहले सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक और ग्राहक दोनों ही बाजार पर करीब से नजर रखे हुए हैं। आइए जानते हैं, आपके…

Read More

सोबती अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल के ही एक पूर्व ड्राइवर ने ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मचारी के हाथ से हजारों रुपए की नकदी छीन ली और रफूचक्कर हो गया। यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी गुरप्रीत सिंह सोबती अस्पताल में ही ड्राइवरी की नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि 21 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे डॉक्टर ने किसी कारणवश गुरप्रीत को नौकरी से हटा दिया था।…

Read More

Bihar News : पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण किया गया। आरोपी के परिजनों ने पंचायत के दौरान पीड़िता के परिवार के सामने न केवल शादी के लिए दहेज में बाइक और बड़ी नकदी की मांग रखी, बल्कि मांग पूरी न होने पर रिश्ता भी तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नितेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेम जाल में…

Read More

तेल अवीव: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है, क्योंकि इजराइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली अधिकारियों ने इसे ‘प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक’ यानी पहले से तय रक्षात्मक कार्रवाई बताया है। इस घटना से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ गई है, और इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने देशभर में ‘विशेष स्थायी आपातकाल’ घोषित कर दिया है। नागरिकों को सतर्क रहने और संभावित खतरे के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। शनिवार को इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान के मध्य भाग पर हवाई हमले किए, जहां से घने धुएं के बादल उठते…

Read More

अयोध्या, रामनगरी में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के साथ होलिकोत्सव का प्रारंभ हो गया। सुबह हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ संत-महंतों की अगुवाई में नागा साधुओं ने पहले बजरंगी बली को अबीर-गुलाल समर्पित किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी के पवित्र निशान, पताका व गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसे अयोध्या के पंचकोसीय क्षेत्र की परिक्रमा की व अन्य मठ मंदिरों में होली खेलने का निमंत्रण भी दिया।जमकर होली खेली। अयोध्या के हनुमानगढ़ी परिसर में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी पर रंगों के बीच आस्था का ज्वार दिखा। सुबह हनुमानजी को अबीर-गुलाल समर्पित करने के बाद नागा साधुओं ने होली खेली। इस दौरान…

Read More

काबुलः पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद अब खुली जंग में बदल चुका है। हाल के दिनों में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगातार हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग, मोर्टार हमले और हवाई स्ट्राइक्स शामिल हैं। अफगान तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के बाजौर, खैबर और अन्य जिलों में स्थित कई सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिसमें दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कुछ चौकियां कब्जे में ली गईं। हालांकि, पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए जवाबी कार्रवाई में अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे प्रमुख शहरों पर हवाई हमले किए,…

Read More

होली से पहले ही दिल्ली, मुंबई, पंजाब, जम्मू व मध्य प्रदेश से लखनऊ होकर बिहार, कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त है। नियमित ही नहीं होली स्पेशल ट्रेनों तक में सीटें खाली नहीं हैं। 28 फरवरी के बाद ज्यादातर ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति है। दिल्ली से बिहार जाने वाली 32 नियमित और सात होली स्पेशल ट्रेनें लखनऊ से गुजरती हैं। इनमें किसी भी ट्रेन में किसी में भी सीट उपलब्ध नहीं है। लखनऊ मेल, फरक्का, गोरखधाम, वैशाली, श्रमजीवी और बिहार संपर्क क्रांति जैसी प्रमुख ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति है। न्यू दिल्ली-डिब्ब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सेकेंड एसी…

Read More

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की महत्वाकांक्षी परियोजना ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण लगभग तैयार है, लेकिन शहरवासियों को इस नई जीवन रेखा के खुलने का इंतजार अभी और बढ़ गया है। उद्घाटन की तारीख एक बार फिर स्थगित कर दी गई है, जिससे अब यह मार्च में ही संभव लग रहा है। पहले योजना थी कि 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर इसका लोकार्पण हो जाएगा, लेकिन विभिन्न कारणों से कार्यक्रम टल गया। इसके बाद 28 फरवरी को नई तारीख तय की गई थी, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस…

Read More

लखनऊ, : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बिजली बिल राहत योजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में योजना की प्रगति, राजस्व प्राप्ति और उपभोक्ताओं को दी गई राहत पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अब तक 47 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने इस योजना में नामांकन कराया है, जो योजना की व्यापक सफलता और जनविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विभाग को अब तक 4,807 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, योजनानुसार प्रदेश…

Read More