रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) ने 21 अक्टूबर को खुल रहे अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के मूल्य का दायरा तय कर दिया है। आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी इस निर्गम के जरिए करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।
1,065 से 1,119 रुपये होगा शेयर का प्राइस बैंड
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को बताया कि आईपीओ के तहत शेयर का मूल्य दायरा 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तय किया गया है। कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों पर 54 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। निवेशक कम से कम 12 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। इसके बाद 12 शेयरों के गुणांक में आवेदन किया जा सकेगा। यानी निवेशकों को बोली लगाते समय निर्धारित लॉट आकार का ध्यान रखना होगा।

