थाना पूराकलंदर के चर्चित गैंगरेप केस में आरोपी सपा नेता मोईद खान को न्यायालय द्वारा बरी करने के बाद वह शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। वह दोपहर अपने घर पहुंचे तो परिवार के लोग भावुक हो गए। 19 महीने बाद जेल से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा था। हमें न्याय मिला है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत आदमी हैं। वह इस तरीके का काम नहीं कर सकते। उन्हें झूठी खबर देकर भ्रमित किया गया। जल्द ही वह अपनी बेकरी को फिर से चालू करेंगे। यह हमारे बच्चों के रोजगार का साधन है।…
Author: admin
रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न नगरों के लिये होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन विशेष गाड़ियों में माह फरवरी एवं मार्च में सीटें खाली हैं, जिसको लेकर शुक्रवार को रेलवे की तरफ से जानकारी दी गयी है। इज्जत नगर मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं से चलने वाली 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी में 1 मार्च को शयनयान श्रेणी में 318 बर्थ, 8 मार्च को शयनयान श्रेणी में 235 बर्थ और 15 मार्च को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 03…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी मासांत तक की कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक 1.96 लाख करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रह किया जा चुका है। आबकारी से 13% अधिक आय के साथ जीएसटी-वैट-परिवहन सहित हर क्षेत्र में राजस्व बढ़ा है। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रयास और तेज करने के निर्देश दिए। योगी ने होली के मद्देनजर पर अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के साथ लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन और बेहतर बस सेवाओं की पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी…
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 5 मार्च को होने वाली इस शादी से पहले प्री-वेडिंग समारोह शुरू हो चुके हैं। अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक के साथ यह खास मौका अंबानी परिवार ने जामनगर में अपने आवास पर आयोजित किया, जहां दोनों परिवारों ने मिलकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक दिल छू लेने वाले वीडियो में सचिन की इमोशनल स्पीच कैद हुई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। सचिन ने अंबानी परिवार का आभार जताते हुए कहा कि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय उद्योग से निवेश एवं नवाचार बढ़ाने का शुक्रवार को आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आक्रामक पूंजीगत व्यय और बजट में लगातार अनुकूल नीतिगत माहौल बनाकर आधार तैयार कर दिया है और अब निजी क्षेत्र के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वृद्धि के अगले चरण को आगे बढ़ाने का समय आ गया है।’विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी, सुधार एवं वित्त’ विषय पर बजट के बाद आयोजित ‘वेबिनार’ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सार्वजनिक पूंजीगत व्यय 11 वर्ष पहले दो लाख करोड़ रुपये था जो बढ़कर केंद्रीय बजट 2026-27 में 12 लाख…
लुधियाना: आज भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया। इस दौरान किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला गया और सभी गाड़ियां बिना टैक्स दिए टोल प्लाजा से गुजरती रहीं। प्रदर्शन के दौरान करमजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, बूटा सिंह, जगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, अजमेर सिंह, जतिंदर सिंह जोती आदि ने कहा कि पंजाब सरकार पिछले चार वर्षों से लोगों को गुमराह करती आ रही है। उन्होंने बताया कि बीते चार सालों में पंजाब सरकार ने बेअदबी के मामलों को लेकर कोई भी सख्त…
Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। जहां नैनीताल से छुट्टियां मनाकर लौट रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार कार एक अज्ञात वाहन से टकराने के बाद अचानक आग का गोला बन गई। इस खौफनाक हादसे में यूपी पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल और उनके 2 साल के मासूम बेटे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। संभलने का मौका तक नहीं मिला यह घटना थाना गंज इलाके के काशीपुर-आंगा रोड की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। रास्ते में एक अज्ञात वाहन से…
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के हटिया इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी रिहायशी क्षेत्र में घुस आया। हाथी को सड़क किनारे घूमते देख लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई हटिया के एक आवासीय इलाके में अचानक एक हाथी पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही हाथी को सड़क पर घूमते देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में लोगों को सतर्क रहने की अपील की। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है।…
पुंछ : पुंछ राजौरी जिले को कम समय में कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर शुक्रवार को एक बार फिर से यातायात बहाल कर दिया गया है जिसके बाद इस मार्ग द्वारा यात्रा करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी लोगों को नियमों का पालन करते हुए मुगल रोड पर पूरी तरह ऐहतियात बरतने के लिए भी कहा गया है। गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के कारण ऐतिहासिक मुगल रोड यातायात हेतु पूरी तरह बंद थी वहीं सीमा सड़क संगठन के अथक प्रयासों द्वारा इस वर्ष…
